प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर बुधवार को मरम्मत का कार्य पूर्व निधारित कार्यक्रम से 14 घंटे की देरी से शुरू हो सका। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड ने लेन की सड़क उखाड़ने के लिए मिलिंग मशीन समय से नहीं पहुंच सकी तो यातायात पुलिस ने सुबह पांच बजे से भारी वाहनों के लिए दिया जाने वाला ब्लॉक हटा दिया।मरम्मत कार्य के लिए सुबह पांच बजे से पुलिस ने ब्लॉक देने की अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। पुल के दोनों छोर पर एक-एक क्रेन रखी गई थी। यातायात पुलिस के एक दर्जन से अधिक जवान यातायात को नियंत्रित करने के लिए मुस्तैद दिखे लेकिन जिस मशीन से सड़क को उखाड़ने का कार्य किया जाना था, वह वाराणसी से आनी थी जिसे आने में समय लगा। इसको देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने यातायात पुलिस...