अररिया, जून 4 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मियांपुर पंचायत के आमगाछी गांव के दो अलग अलग घरों पर छापेमारी कर 14 ग्राम स्मैक, लगभग 30 हजार रुपया व दो मोबाइल बरामद हुआ। इस क्रम में दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारी सागर कुमार, रितेश मुखिया शामिल हैं। इस बाबत पुअनि विजेंद्र कुमार शर्मा के लिखित आवेदन पर तीन लोगो के खिलाफ एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिस में सागर कुमार, रितेश मुखिया व सचिन कुमार शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा कि बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिली की आमगाछी निवासी सचिन कुमार वार्ड नंबर 10 व रितेश मुखिया वार्ड नंबर 12 अपने घर अवैध मादक पदार्थ लाकर रखता है और चोरी छिपे बेचता है। यह भी पढ़ें- सुपौल : स्मैक बेचते युवक को दबोचा, छह ग्राम नशीला पदार्थ बरामद सूचना पाकर इसकी...