गाजीपुर, मई 13 -- 14 गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार फोटो-25भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्करी के जरिए वध के लिए ट्रक से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे 14 गोवंशो को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पुल के पास पकड़ लिया। चालक समेत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ सोमवार की रात भ्रमणशील थे। पुलिस टीम के साथ मच्छटी पुलिस चौकी क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की पुलिया के पास पहुंच गए और तिरपाल से ढके मिनी ट्रक को घेर लिया। वाहन में चालक तथा खलासी की सीट पर बैठे दो लोगों को पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- कुढ़नी में 14 भैंस सहित पांच तस्कर गिरफ्तार रस्सी खोलकर तिरपाल के अंदर देखा गया तो उस वाहन में क्रूरता पूर्वक लादी गई 12 गाय तथा दो बछड़े मिले। ए...