बुलंदशहर, जून 27 -- शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे दौलतपुर कलां बिजली घर की आपूर्ति अचानक ठप हो गई। बिजली गुल होते ही दौलतपुर कला, यूनिसपुर, नरसेना, बलरामपुर, घुंघरावली, मवई, मोहम्मदपुर बरवाला, फरीदा बांगर समेत 14 गांव अंधेरे में डूब गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर के अधिकारियों को फोन लगाया। आरोप है कि अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ आते रहे कुछ ने फोन नहीं उठाया। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण एकत्र होकर दौलतपुर कलां बिजली घर पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि फॉल्ट की सूचना देने के लिए जब जेई और एसडीओ को फोन किया गया तो उनके फोन बंद मिले। रात भर हंगामा के दौरान अधिकारी मौके से नदारद रहे। क...