हमीरपुर, मार्च 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। 14 मार्च को होने वाली लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने चिन्हित वादों के निस्तारण को लेकर विभागों के साथ समीक्षा की। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि कुछ विभागों द्वारा लोक अदालत के लिए अच्छी संख्या में वादों को चिन्हित किया गया है परन्तु कुछ विभागों के द्वारा लोक अदालत में निस्तारित किए जाने के लिए अत्यन्त कम वादों को चिन्हित किया गया है। सचिव द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों से लोक अदालत में निस्तारण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वादों को चिन्हित करने को निर्देशित किया गया। साथ ही जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.