हाथरस, अप्रैल 5 -- हाथरस। बहुजन समाज पार्टी की रविवार को बैठक डॉ रईस अहमद अब्बासी के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को लखनऊ में डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर बहन कुमारी मायावती राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से बाबा साहब के अनुयायियों को लखनऊ पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर साहेब की 135वी जन्म जयंती डॉ भीमराव अंबेडकर परिवर्तन स्थल पर मनाई जाएगी। जिसमें जनपद हाथरस के सभी बहुजन समाज पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीयो ने जगह-जगह बैठक कर जनता-जनार्धन से अपील की सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती को भव्य रूप से लखनऊ में उपस्थित होकर मनाए बैठक में मुख्य रूप से अल...