14 को करगली में जुटेगा बोकारो जिला स्वर्णकार समाज
बोकारो, जुलाई 11 -- फुसरो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) के तत्वावधान में आगामी 14 जुलाई को बोकारो जिला संगठन का पुनर्गठन और भव्य समाज सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। एक मंच-एक आवाज-एक सशक्त स्वर्णकार समाज का संकल्प के साथ यह आयोजन फुसरो में करगली फुटबॉल मैदान के पास स्थित महिला मंडप में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
सम्मानित उपस्थिति इस भव्य सम्मेलन में गरिमामयी उपस्थिति के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी और प्रदेश संरक्षक सह गांडेय से पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वर्णकार समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना तथा संगठन को नई ऊर्जा देना है।
विचार-विमर्श इस दौरान समाज के वर्तमान और भावी नेतृत्व के निर्माण एवं संगठन विस्तार से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.