औरैया, अप्रैल 12 -- रुरुगंज, संवाददाता। खरमास की समाप्ति के साथ ही एक बार फिर शादियों और मांगलिक कार्यक्रमों की रौनक लौटने वाली है। 15 मार्च से शुरू हुआ खरमास 14 अप्रैल को सुबह 9:40 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 19 अप्रैल से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त शुरू हो जाएंगे और चारों ओर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। ज्योतिषाचार्य पं. श्यामबिहारी द्विवेदी के अनुसार अप्रैल और मई में विवाह के कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिससे इस दौरान शादियों की धूम रहेगी। हालांकि 17 मई से अधिक मास (मलमास) शुरू होने के कारण एक बार फिर मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा, जो 15 जून तक रहेगा। इसके बाद पुन: विवाह आदि कार्य शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि मलमास सूर्य और चंद्र कैलेंडर के बीच संतुलन बनाने के...