गिरडीह, अप्रैल 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जरुआडीह पंचायत के नगरी गांव में शुक्रवार रात 14 किसानों के 15 एकड़ विशाल भू खंड पर एक साथ लगे आम बागवानी में भीषण आग लग गई। आग से लगभग 15 सौ फलदार और बेशकीमती पेड़-पौधों के जलकर नष्ट हो जाने की खबर है। आम बागवानी में कैसे आग लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। आग की इस घटना से किसानों की आम बागवानी में भारी नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बताया जाता है कि नगरी गांव के बगल जमीन का एक विशाल भू खंड वर्षों से खाली पड़ा रहता था। बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत गांव के एक दर्जन किसानों ने जमीन के अपने अपने हिस्से में पेड़-पौधों को लगा दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आम बागवानी के चारों तरफ से घेराबंदी की गई थी। अधिकांश पेड़ों में आम के टिकोले भी निकल आये थे। अमरूद भी फल देना शुरू कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.