नई दिल्ली, मई 3 -- वजन कम करने के लिए अगर आप भी मानते हैं कि स्ट्रिक्ट डायट को फॉलो करना चाहिए तो ये गलत है। वजन कम करने के लिए आपको बस अपनी आदतों को सुधारनी होंगी। वजन कम करने के लिए कैलोरी की कमी, हाई प्रोटीन और फाइबर वाली डायट, और नियमित शारीरिक एक्टिविटी जरूरी है। इंस्टाग्राम पर एक महिला ने 8 आदतों के बारे में बताया है जिससे उन्होंने 14 किलो वजन कम किया। यह भी पढ़ें- 70-90 किलो के बीच अटक गया है वजन? देखें 1400 कैलोरी वाला डायट प्लान 1) जंक फूड को पूरी तरही नहीं किया अवॉइड महिला ने बताया कि अगर उन्हें बर्गर खाने का मन होता था, तो वह खा लेती थी। उन्होंने कभी खाने की इच्छा को पूरी तरह नहीं दबाया। खाने की इच्छा को पूरी तरह से दबाने पर वह हमेशा बाद में ज्यादा खा लेती थी। 2) रोजाना पैदल चलना महिला रोजाना पैदल चलती थी, भले ही सिर्फ 15 मिनट ...