लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों के 14 कार्यालय अधीक्षकों को सहायक कुलसचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से इनकी प्रोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के अमिताभ कुमार सिंह, डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के संजय शर्मा, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के अवधेश कुमार, अभिषेक मिश्रा, मो. अजीम फारूखी, अंजनी कुमार शुक्ला व आलोक कुमार, लखनऊ विश्वविद्यालय के नरेन्द्र कुमार, राम बाबू केसरवानी व लक्ष्मीकांत मिश्रा, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के शिरीष कुमार सिंह व अखिलेश कुमार मिश्रा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के राम विलास व डॉ. संदीप सिंह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...