गोपालगंज, अप्रैल 5 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को महम्मदपुर थाने के श्यामपुर गांव के समीप व सदर प्रखंड के जादोपुर दियारे के धर्मपुर बांध के समीप से 14 कार्टन शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए शराब में 8 कार्टन विदेशी व 6 कार्टन देसी शराब शामिल है। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल एक कार भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाने के मिर्जापुर वार्ड 3 के विवेक कुमार, बाजितपुर गांव के विधायक सिंह, कुचायकोट थाने के मठिया नंदलाल वार्ड 8 के विनोद यादव, शैलेश कुमार व अर्जुन यादव है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर कार में यूपी से शराब लेकर सीवान जिले के गोरेयाकोठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.