मधुबनी, फरवरी 5 -- झंझारपुर। नगर परिषद क्षेत्र की सूरत बदलने की कवायद तेज हो गई है। परिषद ने शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं की स्वीकृति दी है। मिली जानकारी के अनुसार, इन योजनाओं के पूरा होने से न केवल शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि जलजमाव और जर्जर सड़कों की समस्या से भी निजात मिलेगी। विकास योजनाओं में सबसे अधिक बजट सड़कों और नालों के जाल को दुरुस्त करने पर खर्च किया जा रहा है। इसमें पथराही (वार्ड 26, 23) से आर.एस. बाजार तक सड़क सह नाला निर्माण (190 लाख) और डीएवी के पीछे से बेहट जाने वाली सड़क (130 लाख) प्रमुख हैं। इसके अलावा बेहट से बेलाराही, फकीर तकिया, मंडलटोल और यादवटोल में भी सड़क व नाला निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।सामुदायिक और सांस्कृतिक ढांचा:नगरवासियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.