गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में डीएम अविनाश कुमार और एसपी डा. ईरज राजा की मौजूदगी में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को करायी जाएगी। डीएम ने बताया कि 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिये लिखित परीक्षा करायी जायेगी। इस परीक्षा में ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी की तैनाती की गयी है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्रा, एडीएम दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...