कन्नौज, मार्च 2 -- कन्नौज। जिले में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। प्रत्येक कक्ष की रिकॉर्डिंग की जाएगी और इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से लाइव की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच...