नई दिल्ली, फरवरी 27 -- मर्सिडीज बेंज इंडिया ने देश में अपनी एक पॉपुलर और पसंदीदा नेमप्लेट को फिर से पेश किया है। हम बात कर रहे हैं CLA 4-डोर कूप सेडान की। कंपनी ने इसे फरवरी 2020 में बंद कर दिया गया था। 6 साल के बाद कंपनी ने बेंगलुरु में एक ग्रैंड अनवील इवेंट में देश में 2nd जेन CLA को फिर से पेश किया है। मर्सिडीज 2nd जेन CLA को सिर्फ प्योर इलेक्ट्रिक फॉर्मेट में ही लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसका पिछला मॉडल प्योर ICE (पेट्रोल, डीजल) में था। इसकी बुकिंग मार्च में शुरू होगी। कंपनी CLA को देश में CBU रूट से ला रही है। CKD जैसी कीमतों का वादा कर रही है। इसका सिर्फ एक CLA 250+ AMG लाइन कॉन्फिगरेशन आएगा। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।मर्सिडीज बेंज CLA EV का डिजाइन और एक्सटीरियर भारत की 4-डोर कूप सेडान जॉनर की सबसे बड़ी कारों में से एक मर्स...