बिजनौर, सितम्बर 23 -- आरएसएम पीजी कॉलेज में रोवर-रेंजर के तीन दिवसीय प्रवेश जांच शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ ध्वजारोहण और प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश कटियार एवं डॉ. भावना वत्सल के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में रोवर-रेंजर्स को 14 आदर्शों के व्यावहारिक जीवन में महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने सामाजिक, मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, नागरिक दायित्व, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के बारे में बताया। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, जिम्मेदारियों के निर्वहन, आपसी सहयोग, सामाजिक कार्यों में भागीदारी तथा राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान डॉ. अमित सिंह, डॉ. शौराज सिंह, डॉ. रवि धनकर, डॉ. विवेक यादव, डॉ. विनय दुआ, चंद्रकला, प्रीति, अन्नू सहित श...