14 अस्पतालों को किया गया शिक्षकों के कैशलेस उपचार नामित
बागपत, जुलाई 11 -- शिक्षक और कर्मचारियों के कैशलेस चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 14 अस्पतालों को नामित किया है। यहां पर पांच लाख रुपये तक उपचार किया जाएग। योजना का मुख्यमंत्री ने आठ जुलाई को शुभारंभ किया था। योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के 2355 शिक्षक, 1560 रसोइया, 32 अनुदेशक, 35 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का स्टाफ, 378 शिक्षामित्र और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के 1145 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी को योजना का लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले में आस्था मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, एडीके जैन आई हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल, भोपाल मैमोरियल मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, चौधरी नेतराम मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, देवभूमि हॉस्पिटल, जगवती हॉस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.