फतेहपुर, जून 3 -- खखरेरू। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। सीएचसी खखरेरू के चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने कई गांवों व कस्बों में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्लीनिकों में मानकों और अभिलेखों की कमी मिलने पर 14 संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने चेतावनी दी कि बिना वैध पंजीकरण संचालित संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...