नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली। इंडिया हैबिटैट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में लाइट सेंस आर्ट फाउंडेशन की ओर से 14-15 अप्रैल को दो दिवसीय परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल रेनेसां-2026 आयोजित होगा। इसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार शास्त्रीय और समकालीन नृत्य प्रस्तुत करेंगे। फेस्टिवल डायरेक्टर मिलिंद श्रीवास्तव ने बताया कि कथक, मोहिनीयट्टम, ओडिसी और भरतनाट्यम जैसी शैलियों की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में पीयूष गोयल, तुहिन सिन्हा समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। साथ ही, लाइट डिजाइनर अवॉर्ड-2026 भी दिया जाएगा। फेस्टिवल डायरेक्टर मिलिंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन कला, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम पेश करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...