बागेश्वर, अप्रैल 3 -- जनपद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती उत्साह व गरिमा के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे तहसील रोड से नुमाइश मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें ढोल-दमाऊ, छोलिया नृत्य और आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। वहीं 11 अप्रैल को विद्यार्थियों के लिए भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर हरीश चंद्र आगरी, नंदकिशोर टम्टा, गोविंद प्रसाद आगरी, सुनील धौनी, दर्शन राम आर्य, सुधीर कुमार टम्टा, नवीन त्रिकोटी, भुवन चंद्र, बीना देवी, आकाश कुमार, मनीष टम्टा, विवेकानंद टम्टा, नवल किशोर टम्टा, संतोष लोबियाल, अक्षय कुमार, ललिता प्रसाद टम्टा, विनोद कुमार टम्टा, अनिल कुमार, हृदयेश त्रिकोटी ...