पिथौरागढ़, अप्रैल 11 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के प्रसिद्ध चंडिका मंदिर में 14 अप्रैल को यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रिटायर भगवान सिंह खडायत ने बताया कि सुबह देवी पाठ,जप,यज्ञ होगा,उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बताया कि ग्राम प्रधान दीपक खडायत,प्रवीण सिंह खडायत,गोविंद सिंह बिष्ट,भगवान सिंह भंडारी,कृष्ण सिंह खडायत,लक्ष्मी दत्त जोशी,सोबन सिंह खडायत,आनंद सिंह खडायत सहित अन्य ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...