रांची, फरवरी 16 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सोनाहातू स्थित थाना मैदान में सोमवार को 14वीं चैंपियन ट्रॉफी एकदिनी लखटकिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का खिताब नंदकिशोर स्पोर्टिंग, सिल्ली की टीम ने अपने नाम किया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शामिल हुईं। फाइनल मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन निर्धारित समय तक कोई परिणाम नहीं निकलने के कारण टॉस का सहारा लिया गया। टॉस में नंदकिशोर स्पोर्टिंग सिल्ली को विजयी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान केके ब्रदर्स रघुबेड़ा और चतुर्थ स्थान बुंडू टाइगर बुंडू की टीम को मिला। विजेता टीम को आजसू पार्टी के सुदेश कुमार महतो ने नकद एक लाख 51 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, उपविजेता टीम को मांडू विधायक निर्मल महतो और पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने एक लाख एक हजार रुपये औ...