14वीं जेपीएससी में अनियमितता का आरोप, छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च और फूंका पुतला
रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में गुरुवार को झारखंड उलगुलान मोर्चा और स्टेट लाइब्रेरी के छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च स्टेट लाइब्रेरी से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक गया, जहां प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपीएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रवि पीटर ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया पर टिका है। परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब देना आयोग और राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।छात्र प्रतिनिधि अक्षय कुमार, हर्षित कुमार, विजय कुमार, अभिषेक कुमार, परमेश्वर महतो, आयुष कुमार, संजीवन कुमार, सुभाष कुमार, संजय साहू, विक्रम प्रताप राणा सहित अन्य ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- पेपर लीक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.