14,815 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, बोले- बसों में किराया देना पड़ा
अलीगढ़, जून 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में सोमवार को पहले दिन 14 हजार 815 अभ्यर्थियों ने सिपाही भर्ती परीक्षा दी। इसमें पांच हजार 537 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी 21 केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय लेयर में चेकिंग हुई। अभ्यर्थियों के जूते, घड़ी, कलावा तक उतरवा लिए गए। परीक्षा देने के बाद कई अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद उनसे बसों में किराया वसूला गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 10 जून तक सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पहले दिन जिले के 21 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। बायोमीट्रिक समेत त्रिस्तरीय लेयर में चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान महिला अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.