मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए मुंगेर जिला में 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए शनिवार को सदर अस्पताल के सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ राजू ने कहा कि, 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन सभी आगंबाड़ी केन्द्रों पर किया जाएगा। जिसमें बूथ बनाकर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे। साथ ही जीविका के सभी सदस्यों को मेगा कैंप में दवा खिलाया जाना है। इसके अलावा...