नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Lava एक बार फिर अपने नए मॉडल Lava Bold N2 के साथ धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन का टीजर Amazon India के लैंडिंग पेज पर लाइव कर दिया है, जिससे पता चलता है कि यह नया डिवाइस जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। Lava Bold N2 को 13MP रियर कैमरा के साथ दिखाया गया है। Lava ने पहले भी Bold सीरीज के तहत कई किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Bold N1 और Bold N1 Pro शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि Lava Bold N2 कुछ ही दिनों में पूरी जानकारी के साथ लॉन्च कर दिया जाएगा। इस नए Lava फोन को बजट स्मार्टफोन बाजार में अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है। Lava Bold N2 के फीचर्स (लीक) Lava Bold N2 के बारे में अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह फोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस होगा। कंपनी न...