138 लोगों से की 53.90 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- अमरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा पुलिस ने आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड की ढकवा शाखा में 53.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी, गबन और जालसाजी के बहुचर्चित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 18 गांवों के 138 सदस्यों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण राशि का गबन करने का आरोप है। कंपनी के रीजनल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने 17 सितंबर 2025 को शाखा प्रबंधक, उप शाखा प्रबंधक, फील्ड स्टाफ और अन्य आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आठ मार्च से 26 जून 2025 के बीच फर्जी अभिलेखों के जरिए कुल 53 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। सोमवार को थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरीन्द्र नारायण राय ने मुखबिर की सूचना पर पट्टी चौराहे के पास दया अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.