नई दिल्ली, जून 13 -- Saturn retrograde 2025: कर्म फलदाता शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं। शनि 13 जुलाई 2025 को सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद शनि 28 नवंबर को मार्गी होंगे। शनि वक्री की अवधि 138 दिन है। शनि की वक्री चाल का अर्थ उलटी गति से चलना है। शनि वक्री होकर मेष से लेकर मीन राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेंगे। शनि की उलटी चाल से कुछ भाग्यशाली राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें वक्री शनि किन राशियों को देंगे लाभ। 1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए वक्री शनि अनुकूल परिणाम दिलाएंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे। पिता की स...