कटिहार, जून 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढावा देने तथा गाँव में ही लोगों को बैंकिंग सम्बन्धी सुविधा देने को लेकर जीविका द्वारा सभी पंचायतों में बैंक सखी के माध्यम से सीएसपी का संचालन किया जाएगा l जिले में बैंक सखी के रूप में प्रशिक्षित 138 जीविका दीदी विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों का सीएसपी संचालित कर रही है l जीविका के डीपीएम इंद्रशेखर इंदु ने बताया कि बैंक सखी ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन की भी जानकारी दे रही हैं l जल्द ही अन्य पंचायतों में भी जीविका की बैंक सखी के माध्यम से सीएसपी खोला जाएगा l सीएसपी खोलने के लिए बैंक सखी को आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है l सीएसपी खोलने के लिए बैंक सखी को बैंकों के माध्यम से लोन भी उपलब्ध कराया जाता है l इसपर आने वाली लागत में अनुदान भी दी जाती है l...