अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण शुरू हो गया है। 1373 प्रगणक और 252 पर्यवेक्षकों को जनगणना की जिम्मेदारी दी सौंपी गई है। प्रगणकों की ओर से घर-घर जाकर मकानों की सूची बनाने और भवन गणना का कार्य किया जाएगा। जनगणना के पहले चरण का कार्य 24 मई तक संपन्न होना है। इसके लिए जिले भर में चालीस चार्ज क्षेत्र बनाए गए हैं। एक चार्ज क्षेत्र नगर निगम में भी बनाया गया है। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के अलावा इन चार्ज क्षेत्रों में एक मास्टर ट्रेनर और 40 फील्ड ट्रेनरों की भी तैनाती की गई है। एडीएम युक्ता मिश्र ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। यह भी पढ़ें- एक प्रगणक को 180 भवनों की गणना की जिम्मेदारी लोग प्रगणकों के पूछे 33 सरल प्रश्नों का सही व पूरा उत्तर दें। बताया कि जनगणना जनसंख...