बांदा, जनवरी 23 -- बांदा। संवाददाता खप्टिहाकला कस्बे में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में है। इस पर शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया है। विद्यालय की अभी तक कोई नीलामी न होने की वजह से अलग दो कमरों में 137 बच्चे शिक्षा अध्ययन करने के लिए मजबूर हैं। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सुमन अंबेडकर, रागिनी सिंह, मोनिका तिवारी, सहित चार अध्यापिकाएं व तीन अनुदेशक हैं। अध्यापिका रामरती ने बताया कि भवन जर्जर घोषित कर दिया गया है। नीलामी न होने की वजह से निर्माण कार्य अधर में है। बीएसए से जर्जर भवन के निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग ग्राम शिक्षा समिति ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...