भभुआ, मार्च 22 -- पेज तीन की खबर 137 पीस देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त नगर थाना पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद धंधेबाज को भेजा जेल मनिहारी हनुमान मंदिर के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मनिहारी हनुमान मंदिर के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 137 पीस देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर बाइक जप्त किया है। उक्त मामले में नगर थाना के एएसआई अशोक कुमार दास द्वारा कराए गए एफआईआर में बताया गया हैं कि गिरफ्तार धंधेबाज भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी कांग्रेस बिंद के पुत्र नीरज कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान बाइक पर दो लोग आ रहा था। पुलिस को देख भागने लगा, जहां पीछे वाला युवक उतरकर भाग गया। वही बाइक चला रहे एक धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ...