सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली के झंडेवालान क्षेत्र में स्थित 1365 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर-दरगाह श्री बाबा पीर रतननाथ महाराज (पेशावर वाले) पर 29 नवंबर 2025 को की गई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में मंदिर-दरगाह की प्रबंधक समिति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। श्रद्धालुओं ने विधायक को अवगत कराया कि यह ऐतिहासिक मंदिर-दरगाह सदियों से सनातन परंपरा, धार्मिक सौहार्द और सामाजिक सेवा का केंद्र रहा है। यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना, अखंड राम नाम जप, लंगर सेवा सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित होती रही हैं, जिनसे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलता रहा है। प्रबंधक समिति का आरोप है कि हालिया प्रशासनिक कार्रवाई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.