बलिया, जनवरी 21 -- बलिया, संवाददाता। जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 1365 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए लगभग 14 हजार आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः शैक्षिक योग्यता आधारित मेरिट के अनुसार की जाएगी और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया खुली बैठक के माध्यम से कराई जाए तथा इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ब्लॉकों से प्राप्त आवेदन पत्रों को चार दिन में पंचायतवार व्यवस्थित करें। भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रतिदिन दो ब्लॉकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.