मोतिहारी, अप्रैल 14 -- कुंडवाचैनपुर। कुंडवा चैनपुर पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबाड़ी गांव से तेरह सौ साठ बोतल नेपाली शराब बरामद की गयी। सभी शराब के बोतलों को नौ बोरियों में सीमा पार कराकर छुपा कर रखा गया था। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शराब की बड़ी खेप लेकर निकलने की सूचना मिली थी। गश्ती दल की सक्रियता बढ़ा दी गयी। छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर सीमा पार फरार हो गये। घटना स्थल से एक बाइक भी जब्त की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर की शिनाख्त कर ली गयी है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.