महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहीद दिवस के दिन 1360 किमी की कठिन पदयात्रा 41 दिनों में पूरी कर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर वापस सिसवा नगर पहुंचे सूरज रावत उर्फ सूर्या का यहां जोरदार स्वागत हुआ। नगर के मीराबाई नगर दक्षिण टोला वार्ड निवासी सूरज रावत उर्फ सूर्या कुछ माह पहले उनकी समाधि पर पैदल यात्रा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने का दृढ़ संकल्प लिए हुए 12 फरवरी को निकल पड़ा।23 मार्च शहीद दिवस के दिन सूर्या पंजाब प्रांत के फिरोजपुर जनपद अंतर्गत हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पहुंच भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। हालांकि उसके इस यात्रा में काफी दिक्कतें भी आईं, लेकिन उसने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को पीछे नहीं हटने दिया। नगर क्षेत्र के हरपुर पकड़ी स्थित ...