कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 136.225 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को सूचना मिली थी कि ग्राम मिर्जापुर मखदूमपुर स्थित एक घर में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से कुल 136.225 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 36.225 लीटर विदेशी शराब और 100 लीटर देसी शराब शामिल है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.