136 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार
सिमडेगा, मई 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा पुलिस ने गांगूटोली स्थित सन्नी ढाबा संचालक सतीश साहू को 136 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर शनिवार को एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता की। प्रेस वर्ता में एसडीपीओ ने बताया कि एसपी श्रीकांत एस खोटरे को गुप्त सूचना मिली थी कि गांगुटोली के सन्नी ढाबा में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आलोक में एसपी ने जलडेगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सन्नी ढाबा से 08 पेटी में कुल 136 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किए। जिसमें 88 बोतल बियर और 48 बोतल अंग्रेजी शराब है। पुलिस ने अवैध शराब भंडारण और बिक्री के आरोप में ढाबा संचालक सतीश साहू को गिरफ्तार करते जेल भेज दिया।-
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.