शिमला, अक्टूबर 29 -- राजधानी शिमला के छोटा शिमला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण आगजनी की घटना में 135 साल पुराना ऐतिहासिक डिंपल लॉज पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह दो मंजिला लकड़ी का भवन था और इसमें करीब दस कमरे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ढांचा जल गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय भवन खाली था,जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और भवन के केयरटेकर ने तुरंत दमकल विभाग व प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग पर काबू पाने के लिए करीब आधा दर्जन दमकल वाहन लगाए गए, लेकिन लकड़ी से बने इस पुराने ढांचे में आग इतनी तेजी से भड़की कि उसे पूरी तरह जलने से नहीं बचाया जा सका। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.