135 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल कानकी धाम के लिए रवाना
पूर्णिया, सितम्बर 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ गुलाबबाग की ओर से रविवार की रात 135 श्रद्धालुओं का जत्था गाजे-बाजे के साथ पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर स्थित कानकी धाम के लिए पैदल रवाना हुआ। भक्ति गीतों और धार्मिक जयघोष के बीच श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान महापौर विभा कुमारी एवं जितेंद्र यादव बायसी डंगराहा पहुंचकर श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल हुए और कुछ दूर तक उनके साथ पैदल चले। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच ठंडा पानी एवं जूस का वितरण किया गया तथा यात्रा की मंगलकामना की गई। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को कानकी धाम में बाबा रामदेव का भादो महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- 135 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल कान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.