भदोही, मई 1 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 24 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप है। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 130 दो पहिया तथा पांच चार पहिया सहित कुल 135 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख 33 हजार रुपये समन किया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने छोटूपुर से दो, भिदिउरा से एक, गोपीगंज ने पूरेशंभू से दो, थाना गेट से चार, कोइरौना ने खैदोपुर से दो, भदोही ने दुलमदासपुर से दो, औराई ने भगवानपुर कनेहरी से चार, कंसापुर से एक, गिर्दबड़गांव से एक, अनूठपुर से एक, सुरियावां ने सागरपुर से तीन, दुर्गागंज ने हरदुआ से एक व्यक्ति समेत कुल 24 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। यह भी पढ़ें- 23 वाहनों का चालान, 20 लोग पाबंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.