गया, मार्च 17 -- रौशनगंज पुलिस ने मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के सैदा-बैदा गांव में छापेमारी कर 135 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उमेश मल्लाह के घर से 85 लीटर तथा एक महिला के घर से 50 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...