135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गेंद
बदायूं, जुलाई 12 -- बदायूं। यूपीसीए द्वारा आयोजित स्पीड टैलेंट हंट में तेज गेंदबाजों का ट्रायल में जिले से दो युवा आकाश कश्यप एवं अरनव भारद्वाज का चयन हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों ने आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया गत माह ऑनलाइन पंजीकरण किये गये थे। आगरा में पांच एवं छह जुलाई को सेंट जॉन्स कॉलेज के मैदान में 14 जनपदों से 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें जिले के खिलाड़ी भी शामिल हुये। टॉप टेन में तीसरे नंबर पर आकाश कश्यप ने 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का हुनर दिखाया। नवे नंबर पर अरनव भारद्वाज ने 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने बधाई दी है। संरक्षक लेफ्टिनेंट आरपी शर्मा, अमरीश गोयल, रविंद्र मोहन सक्सेना, राहुल चौबे ,रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.