135 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, मिलेगी राहत
रायबरेली, जून 8 -- रायबरेली, संवाददाता। जाम से जूझ रहे डलमऊ के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुराईबाग रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। सेतु निगम को इस काम के लिए लगाया गया है। इसके निर्माण पर 135 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बनने के बाद कस्बे में लगने वाला जाम खत्म हो गया। डलमऊ के मुराईबाग चौराहे पर गुजरने वाली रेलवे क्रासिंग की वजह से आए दिन जाम लग जाता है। गेगासों में बने गंगा पुल के चल रहे मरम्मत के कार्य के चलते उधर से आवागमन बंद है। ऐसे में डलमऊ में बने गंगा पुल से ही फतेहपुर समेत अन्य जनपदों से भारी वाहनों का प्रवेश होता है। ऐसे में यहां पर दिन में कई बार जाम लग जाता है। इससे लोगों को आने जाने में काफी समस्या होती है। इस समस्या के निजात के लिए मुराईबाग रेलवे क्रासिंग पर करीब एक किलोमीटर लम्बा ओवर ब्रिज बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.