मैनपुरी, मार्च 30 -- आज चालू वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा। मनरेगा विभाग वित्तीय वर्ष में क्या-क्या किया इसके आंकड़ों को अपडेट करने, लाभार्थियों के खाते में अवशेष धनराशि जारी करने में जुटा रहा। मैनपुरी के नौ ब्लाकों के कुल 202962 जॉब कार्डधारकों को इस वर्ष मनरेगा से जोड़ा गया। इन मजदूरों को विभिन्न कार्यों के बदले विभिन्न योजनाओं के तहत 135 करोड़ से अधिक की मजदूरी दी गई। 9287 लाभार्थियों को 100 दिन का रोजगार देने में भी सफलता मिली है। मनरेगा के जरिए 100 दिन का रोजगार देने की व्यवस्था थी जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। लेकिन चालू वित्तीय वर्ष में मैनपुरी मनरेगा ने 9287 लोगों को सौ दिन का रोजगार देने में सफलता हासिल की। इनमें 2380 अनुसूचित जाति, 26 अनुसूचित जनजाति तथा 6881 अन्य वर्ग के लोगों को सौ दिन का रोजगार दिया गया। मनरेगा के जरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.