नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 134% बढ़कर 6,919 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में प्रॉफिट 2,953 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही नतीजे के बीच शुक्रवार को अडानी पावर के शेयर एनएसई पर 1.74% टूटकर बंद हुए। अडानी पावर के शेयर की क्लोजिंग कीमत 182.04 रुपये थी। हालांकि, बीते दिनों ब्रोकरेज इस शेयर के 200 रुपये के पार जाने का अनुमान लगा रहे थे।अडानी पावर के नतीजे अडानी पावर ने बताया कि उसका ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 45% बढ़कर 19,439 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही में 13,457 करोड़ रुपये था। कंपनी का एबिटा 8231 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 5150 करोड़ रुपये के म...