लखीसराय, मई 9 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को प्रसव पूर्व 134 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ.सीमा भारती और अन्य चिकित्सकों ने एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की। इन गर्भवती महिलाओं की भीड़ देखी गई। अल्ट्रासाउंड की अब तक व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं तथा अभिभावकों में क्षोभ देखा गया। इन्हें दवा भी मुफ्त में दी गई। यह भी पढ़ें- 134 महिलाओं की हुई जांच यह भी पढ़ें- महेशपुर में 399 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच यह भी पढ़ें- 42 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...