गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गैस किल्लत को लेकर ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर बुधवार को कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से कुल 122 शिकायतों का तुरंत समाधान कर दिया गया। बाकी 11 शिकायतों को संबंधित एजेंसियों के पास निस्तारण के लिए भेज दिया गया है। इन शिकायतों में 103 शिकायतें गैस सिलेंडर नहीं मिलने और 22 शिकायतें बुकिंग को लेकर थीं। अन्य शिकायतें 8 थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...