प्रयागराज, अप्रैल 4 -- संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए व सीडीएस परीक्षा जिले के 33 केंद्रों पर 12 अप्रैल को होगी। परीक्षा के लिए कुल 13 हजार 300 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। परीक्षा के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। एनडीए की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे व दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। वहीं, सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक, शाम चार से छह बजे तक होगी। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियों की जा रही हैं। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी नियमों के अनुसार लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.